Bihar Pravasi Kamgar App हुआ लॉन्च: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन और पाएं सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ

बिहार श्रम संसाधन विभाग द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है, जिसका नाम “Bihar Pravasi Kamgar App” रखा गया है। इस ऐप के माध्यम से सभी प्रवासी मजदूरों का निबंधन (रजिस्ट्रेशन) किया जाएगा, जिससे उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

सरकार ने लगभग 20 लाख प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण का लक्ष्य तय किया है। मजदूर स्वयं भी इस ऐप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद प्रत्येक मजदूर को 12 अंकों की एक विशेष निबंधन संख्या प्रदान की जाएगी।

अगर आप एक प्रवासी मजदूर हैं, तो जल्द से जल्द इस ऐप को डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं। इस ऐप के जरिए किन-किन लाभों का फायदा मिलेगा और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है — इसकी पूरी जानकारी इस लेख में विस्तार से दी गई है।

ऐप और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और लेख को अंत तक पढ़ें।


Bihar Pravasi Kamgar App: सभी प्रवासी मजदूरों के लिए जरूरी सूचना

बिहार सरकार द्वारा लॉन्च किया गया “Bihar Pravasi Kamgar App” सभी प्रवासी मजदूरों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य के हर प्रवासी मजदूर को इस ऐप पर जाकर अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करना आवश्यक है।

जब कोई मजदूर इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करता है, तो कुछ समय बाद उसे एक 12 अंकों की यूनिक रजिस्ट्रेशन संख्या दी जाती है। यह यूनिक नंबर सरकार को प्रवासी मजदूरों की पहचान करने में मदद करेगा, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा सकेगा।

भविष्य में सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ भी सीधे मजदूरों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाएगी।


Bihar Pravasi Kamgar App के फायदे

  • सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे प्रवासी मजदूरों को मिलेगा।
  • प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाएंगी।
  • आपदा या संकट की स्थिति में सरकार को मजदूरों तक जल्दी और सही तरीके से पहुंचने में मदद मिलेगी।
  • मजदूरों को उनकी पहचान और अधिकार मिलेंगे।

इस ऐप को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य प्रवासी मजदूर तक सरकार की मदद और योजनाएं आसानी से पहुंच सकें।


प्रवासी मजदूर कौन होते हैं?

  • वे व्यक्ति जो बिहार राज्य के निवासी हैं लेकिन रोजगार या मजदूरी के लिए अन्य राज्य या देश में जाते हैं।
  • ऐसे लोग जो बिहार से बाहर जाकर निर्माण, फैक्ट्री, खेती, घरेलू काम आदि से जुड़े कार्य करते हैं।
  • वे लोग जो भारत से बाहर किसी दूसरे देश में मजदूरी या काम करने जाते हैं — उन्हें भी प्रवासी मजदूर की श्रेणी में रखा जाता है।

अगर आप एक प्रवासी मजदूर हैं, तो तुरंत इस ऐप को डाउनलोड करें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इससे आपको सरकार की योजनाओं का लाभ सही समय पर मिल सकेगा।


प्रवासी मजदूरों को अनुदान सहायता – सरकार की योजना

बिहार सरकार के अनुसार, प्रवासी मजदूरों या उनके आश्रितों को दुर्घटना की स्थिति में अनुदान राशि प्रदान की जाती है। यह अनुदान तीन अलग-अलग परिस्थितियों में दिया जाता है, जो मजदूर को हुई हानि के स्तर पर निर्भर करता है।

अनुदान राशि इस प्रकार है:

  • दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में – ₹ 2,00,000 लाख मृतक मजदूर के आश्रितों को
  • स्थायी पूर्ण अपंगता के दशा में – ₹ 1,00,000
  • स्थायी आंशिक अपंगता की दशा में – ₹ 50,000

यह सहायता राशि सरकार की ओर से प्रवासी मजदूरों के हितों की रक्षा और उन्हें संकट की घड़ी में समर्थन देने के लिए दी जाती है।


Bihar Pravasi Kamgar App में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप एक प्रवासी मजदूर हैं और इस ऐप के जरिए अपना पंजीकरण करना चाहते हैं, तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। सरकार की ओर से इस ऐप को जल्द ही आधिकारिक रूप से Google Play Store पर जारी किया जाएगा।

जैसे ही ऐप उपलब्ध होगा, मजदूर इसे डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन स्वयं कर सकेंगे।


महत्वपूर्ण सूचना:
वर्तमान में जो ऐप का लिंक चल रहा है, वह केवल जानकारी के उद्देश्य से है। कृपया अभी उस ऐप को डाउनलोड न करें
विभाग की ओर से जैसे ही आधिकारिक ऐप का लिंक जारी किया जाएगा, आपको सूचित किया जाएगा।



Leave a Comment