बिहार बिजली कंपनी में जल्द ही बड़ी संख्या में भर्ती आने वाली है। यह भर्ती करीब 4000 पदों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) दोनों शामिल होंगी।
भर्ती को लेकर विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए जानकारी सामने आई है। इस लेख में बताया गया है कि यह भर्ती किन-किन पदों के लिए होगी, कितने पदों पर होगी, और आवेदन प्रक्रिया क्या होगी।
Bihar Bijli Vibhag Vacancy 2025: आपके लिए सुनहरा मौका
अगर आप लंबे समय से बिजली विभाग में नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें, जिससे भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उन्हें मिल सके।
भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए है ।
Bihar Bijli Vibhag New Vacancy 2025: बिजली विभाग में बड़ी भर्ती जल्द, जानें पूरी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बिजली विभाग अगले तीन वर्षों में विभिन्न पदों पर, जिसमें कंपनी इंजीनियर सहित अन्य पद शामिल हैं, भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही लगभग 2,500 पदों पर बहाली की जाएगी। इस भर्ती के बाद विभाग में कुल 13,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत होंगे।
इस संबंध में संचार माध्यमों से सूचना दी गई है, जिसका मतलब है कि आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। जैसे ही आवेदन शुरू होंगे, आपको इसकी जानकारी हमारी वेबसाइट के माध्यम से सबसे पहले मिल जाएगी।
Bihar Bijli Vibhag Vacancy 2025: पदों का विवरण
Bihar Bijli Vibhag Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता (अनुमानित)
हालांकि विभाग की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर शैक्षणिक योग्यता जारी नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों की भर्ती के आधार पर संभावित योग्यता निम्नलिखित हो सकती है:
- टेक्नीशियन ग्रेड III:
- 10वीं पास
- इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट
- जूनियर अकाउंट्स क्लर्क:
- कॉमर्स में स्नातक (B.Com)
- जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (JEE):
- इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (Electrical/Electronics)
जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, आप यहां पर आवेदन तिथि, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।
Bihar Bijli Vibhag Vacancy 2025: ऐसे होगी साउथ और नॉर्थ बिहार कंपनी में बहाली की प्रक्रिया
बिहार बिजली विभाग में बहाली की प्रक्रिया बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अनुसार चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। साउथ बिहार और नॉर्थ बिहार की वितरण कंपनियों में आगामी तीन वर्षों में नई भर्तियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए कर्मियों की संख्या में बड़ा इज़ाफा होगा।
साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (SBPDCL) में बहाली का पुरा डिटेल
- वर्तमान में कर्मियों की संख्या: 5488
- वर्ष 2025-26:
- नई बहाली: 1400 पद
- रिटायरमेंट: 134 कर्मी
- कुल कर्मी: 6754
- वर्ष 2026-27:
- नई बहाली: 420 पद
- रिटायरमेंट: 119 कर्मी
- कुल कर्मी: 7055
- वर्ष 2027-28:
- नई बहाली: 380 पद
- रिटायरमेंट: 107 कर्मी
- कुल कर्मी: 7328
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (NBPDCL) में बहाली का डिटेल
- वर्तमान में कर्मियों की संख्या: 4029
- वर्ष 2025-26:
- नई बहाली: 1170 पद
- रिटायरमेंट: 54 कर्मी
- कुल कर्मी: 5145
- वर्ष 2026-27:
- नई बहाली: 329 पद
- रिटायरमेंट: 56 कर्मी
- कुल कर्मी: 5418
इस योजना के तहत आने वाले वर्षों में बिहार बिजली कंपनियों में व्यवस्थित और चरणबद्ध बहाली की जाएगी, जिससे कंपनियों की कार्यक्षमता और सेवाएं और बेहतर होंगी।